×

मथुरा-वृंदावन होली खेलने के लिए जा रहीं महिलाओं के लिए ये जगहें एकदम फ्री है

मथुरा-वृंदावन होली खेलने के लिए जा रहीं महिलाओं के लिए ये जगहें एकदम फ्री है

होली का त्योहार नजदीक आ चुका है। अगर महिलाएं होली पर माथुरा वृंदावन जाने का प्लान कर रहीं तो यह लेख उनके लिए है। बता दें कि, माथुरा में कई आश्रम बनें है जो केवल महिलाओं के लिए। इसलिए इन्हें महिला आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको ऐसे कई आश्रम मिलेंगे, जहां महिलाएं फ्री में रात गुजार सकती हैं।

हिंदू धर्म के खास त्योहारों में से एक होली की पर्व देशभर में 25 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन बृज में बसंत पंचमी के दौरान से ही होली का महोत्सव शुरु हो गया था। अब से लेकर 25 मार्च तक यहां पर तरह-तरह के होली महोत्सव का अयोजन किया जाएगा। जिसमें फूलों वाली होली, लठमार होली और रंगों वाली होली जैसे कई तरह के उत्सव शामिल है। अगर आप भी अपनी गर्ल गैंग के साथ यहां जाना चाहती हैं तो पैसों की चिंता छोड़ दें। क्योंकि यहां आपको ऐसे कई आश्रम मिलेंगे, जहां महिलाएं फ्री में रात गुजार सकती हैं। महिलाओं के लिए ये जगह सेफ्टी के नाते बहुत अच्छी।

कृष्ण कुटीर वृंदावन

  • लोकेशन- HJPW+3G2, कृष्ण कुटीर, परिक्रमा मार्ग, वृन्दावन
  • यह आश्रम उन महिला भक्तों के लिए है जो वृन्दावन में श्री कृष्ण के दर्शन के लिए आए हैं। यहां आपको सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण का अहसास होगा।

मीरा सेवन सेवा सदन

  • लोकेशन- ये जगह वृन्दावन में कृष्ण-बलराम मंदिर के पास स्थित है।
  • ये जगह वृंदावन दर्शन के लिए आए सभी महिलाओं को मुक्त आवास और भोजन प्रदान करता है। आश्राम से जुड़ी सारी जानकारी इसकी आधिकारिक बेवसाइट पर चेक कर सकते हैं।

परमार्थ निकेतन

  • लोकेशन- ये जगह वृंदावन में राधावल्लभ मंदिर के पास स्थित है।
  • बता दें कि, ये आश्राम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है। हालांकि, इसमें महिलाओं और पुरुषों दोनों को फ्री में रहने का अवसर मिलता हैं। याद रखें कि इस समय मथुरा-वृंदावन जाने वाले लोगों की भीड़ ज्यादा है तो आप समय से पहले अपनी रुम बुकिंग करा लें।

श्री मान मंदिर

  • लोकेशन- वृंदावन के लोई बाजार के पास यह आश्रम स्थित है।
  • ये जगह एक शांत वातावरण के लिए फेमस हैं। यहां महिलाएं फ्री में रह सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यहां शाम को नहीं सुबह ही आश्रम में ठहरने की बात कर लें। क्योंकि होली के समय लगभग सभी आश्राम फुल हो जाते हैं।

Post Comment