रिक्शा पलटने से महिला समेत तीन लोग घायल
देहरादून | हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र में ग्राम सिसोना के पास बुधवार दोपहर एक रिक्शा के पलट जाने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रिक्शा चालक यात्रियों को लेकर भगवानपुर कस्बे से औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा था। ग्राम सिसोना के पास अचानक एक टायर गड्ढे में जाने से रिक्शा पलट गया।
घटना में राजेश कुमार, राहुल और नरेशो देवी (निवासी: यमुनानगर) घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए सभी घायलों को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।



Post Comment