×

भानियावाला फ्लाईओवर पर हादसा: कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

भानियावाला फ्लाईओवर पर हादसा: कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

देहरादून। सोमवार सुबह देहरादून के भानियावाला फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

घटना उस समय हुई जब पांच कांवड़ यात्री स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से देहरादून की ओर आ रहे थे। भानियावाला फ्लाईओवर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल तीनों कांवड़ियों में से दो को दून अस्पताल और एक को सीएचसी डोईवाला में भर्ती कराया गया है।

डोईवाला कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मृतक कांवड़िए देहरादून के रायपुर क्षेत्र (छह नंबर पुलिया) के रहने वाले थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Post Comment