स्टेशन से ट्रेन के चलते ही महिला को हुई प्रसव पीड़ा, हावड़ा एक्सप्रेस कोच में दिया बच्ची को जन्म
ऋषिकेश। हावड़ा एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने बीच रास्ते बच्ची को जन्म दिया। महिला अपने माता–पिता और परिजनों के साथ आज़मगढ़ से ऋषिकेश लौट रही थी।
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से चल चुकी थी। कुछ दूरी तय करने के बाद महिला ने कोच में ही बच्ची को जन्म दिया।
महिला की मां की सूझबूझ और सहयात्रियों की मदद से प्रसव सफल रहा। यात्रियों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर मां और नवजात को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों सुरक्षित और स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
परिजनों के अनुसार यह परिवार हरिद्वार रोड स्थित सर्वहारा नगर का रहने वाला है। वे किसी कार्यवश अपने गांव आज़मगढ़ गए थे और ऋषिकेश लौट रहे थे।



Post Comment