बारिश-बर्फबारी से राहत, अब कोहरा बढ़ाएगा ठंड; हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट

बारिश-बर्फबारी से राहत, अब कोहरा बढ़ाएगा ठंड; हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट

देहरादून |

लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में हुई बारिश और बर्फबारी से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन अब मौसम का बदला मिजाज ठंड बढ़ाने लगा है। पहाड़ी इलाकों में शीतलहर का असर देखा जा रहा है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

हालांकि दिन के समय चटक धूप निकलने से मौसम कुछ हद तक सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को शहर में कोहरे के कारण सूखी ठंड का असर महसूस किया गया।

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

Previous post

महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, प्रशासन तैयारियों में जुटा

Next post

यमुनोत्री धाम में भी गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार और गंगोत्री में पहले से लागू

Post Comment