×

अल्मोड़ा में आज निकलेगी मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा, डोला होगा रवाना

अल्मोड़ा में आज निकलेगी मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा, डोला होगा रवाना

अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मेला 2026 के तहत बुधवार को अल्मोड़ा में मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। दोपहर में चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह प्रतिमाओं का विदाई पूजन करेंगे।

दोपहर 1 बजे होगा विदाई पूजन

मंदिर समिति के अनुसार, दोपहर 1 बजे चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह की ओर से मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का विदाई पूजन किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण से मां का डोला रवाना होगा।

डोला मां नंदा देवी मंदिर की परिक्रमा करने के बाद निर्धारित मार्ग से बाजार का भ्रमण करेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

शाम को होगा प्रतिमाओं का विसर्जन

शोभायात्रा के बाद शाम करीब 6:30 बजे दुगालखोला नौले में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।

मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा ने अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सहभागिता से शोभायात्रा को और भव्य स्वरूप मिलेगा।

जर्जर भवनों की छतों पर भीड़ न लगाने की अपील

शोभाय

Previous post

देहरादून में प्रधानाचार्य और परिवार को बंधक बनाकर लूट, नकाबपोश बदमाशों ने उड़ाए जेवर और नकदी

Next post

खटीमा में विधायक बेहड़ के साथ घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Post Comment