×

एनसीसी कैडेट्स ने सीखे आपदा प्रबंधन और बचाव के गुर

एनसीसी कैडेट्स ने सीखे आपदा प्रबंधन और बचाव के गुर

खटीमा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से पांच यूके बटालियन एनसीसी नेवल के कैडेट्स के लिए सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन सिटी कॉन्वेंट स्कूल में किया गया, जिसमें 50 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने कैडेट्स को आपदा प्रबंधन में इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आपदा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन के बारे में भी प्रशिक्षण दिया।

भूकंप और वनाग्नि से बचाव की जानकारी

मास्टर ट्रेनर नवीन चंद्र ने कैडेट्स को भूकंप और वनाग्नि जैसी आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, बचाव के तरीके और सुरक्षित रहने के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने के लिए तैयार किया गया।

Post Comment