प्रीतम सिंह की अगुवाई में 30 अक्तूबर को डोईवाला में निकलेगी न्याय यात्रा
डोईवाला। उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि आगामी 30 अक्तूबर को कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह की अगुवाई में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 10 बजे डोईवाला ब्लॉक परिसर से शुरू होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
डोईवाला नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी और ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग प्रदेश की जनता की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मांग को लेकर एकजुट होकर जनता के बीच पहुंचेंगे और न्याय की आवाज बुलंद करेंगे।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इस दौरान प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा, मनोज नौटियाल, जितेंद्र कुमार, उमेद बोरा, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, भारत भूषण कौशल, सुनील बर्मन, प्रवीण सैनी और राहुल आर्य सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Post Comment