×

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 10 लोगों की मौत, राजस्थान से एमपी आई थी बारात

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 10 लोगों की मौत, राजस्थान से एमपी आई थी बारात

राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारात राजस्थान के झालावाड़ से राजगढ़ आई थी। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकती है। घटनास्थल पर एसपी-कलेक्टर मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना पीपलोदी के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंची। सभी मृतक और घायलों को लोगों को 8 से 9 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस हादसे में कितने लोगों घायल हो हुए अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, पुलिस रेस्क्यू कर सभी को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचा रही है।

Previous post

प्रेम विवाह के 7 माह बाद कत्ल: जिस पत्नी को जान से ज्यादा करता था प्यार, उसे दी इतनी दर्दनाक मौत; कांप गए लोग

Next post

तीन राज्यों की पुलिस के सिर दर्द का उत्तराखंड STF ने किया इलाज, यूपी से पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर

Post Comment