×

उत्तराखंड में मानसून से पहले गर्मी दिखाएगी तेवर

उत्तराखंड में मानसून से पहले गर्मी दिखाएगी तेवर

उत्तराखंड। उत्तराखंड में इस बार मानसून के 11 जून तक पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य से छह दिन पहले है। हालांकि, मानसून से पहले प्रदेशभर में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। 10 जून तक मौसम शुष्क रहेगा और चटक धूप के चलते गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, विशेषकर मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रभाव अधिक रहेगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।

शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ही अलग है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि 10 जून तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून के आने से पहले तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी और तेज महसूस होगी।

Post Comment