उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में छह अहम प्रस्तावों को मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन निर्णयों का सीधा संबंध कृषि, खनन, पर्यावरण, स्वास्थ्य शिक्षा और महिला एवं बाल विकास से है।
स्वीकृत प्रमुख प्रस्ताव:
- जैव प्रौद्योगिकी परिषद से जुड़े दो केंद्रों में पहले से सृजित 46 पदों के संचालन के लिए नियमावली को मंजूरी दी गई।
- खनन विभाग में हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत 18 नए पदों के सृजन की स्वीकृति मिली।
- पर्यावरण संरक्षण के तहत, आसन बैराज क्षेत्र की दोनों ओर की भूमि को वेटलैंड जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया। यह क्षेत्र करीब 53 किमी लंबा है।
- देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदियों के फ्लड जोन में एसटीपी, मोबाइल टावर, रोपवे टावर और एलीवेटेड रोड जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण को अनुमति दी गई।
यह सभी निर्णय प्रदेश के सतत विकास, पर्यावरणीय संतुलन और प्रशासनिक दक्षता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।
Post Comment