×

भूस्खलन के बीच यातायात पुलिस ने गर्भवती को स्ट्रेचर से पार कराया

भूस्खलन के बीच यातायात पुलिस ने गर्भवती को स्ट्रेचर से पार कराया

उत्तरकाशी।  गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास लगातार भूस्खलन से आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है। इसी बीच चिन्यालीसौड़ की एक गर्भवती महिला, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था, भूस्खलन क्षेत्र में फंस गई।

स्थिति गंभीर देखते हुए यातायात निरीक्षक संजय रौथाण और उनकी टीम ने महिला को स्ट्रेचर पर उठाकर भूस्खलन जोन पार कराया। इसके बाद पुलिस वाहन से उसे देवीधार तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया।

बीआरओ की मशीनें लगातार मलबा और बोल्डर हटाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन बार-बार हो रहे भूस्खलन से सड़क खोलने में दिनभर का समय लग रहा है।

 

Post Comment