×

मसूरी में सेल्फी बन गई जानलेवा: पानी बैंड के पास खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

मसूरी में सेल्फी बन गई जानलेवा: पानी बैंड के पास खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

मसूरी (देहरादून)।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी बैंड क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक व्यक्ति लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। अपर उप निरीक्षक मुकेश रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों की सहायता से शव को खाई से बाहर निकाला गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्राथमिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति पानी बैंड के पास खड़े होकर सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में घूमते समय सावधानी बरतें और जोखिम भरे स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें।

Previous post

विकासनगर में दर्दनाक हादसा: दीवार तोड़कर घर में घुसा तेज रफ्तार वाहन, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, किशोर घायल

Next post

शिलाई में गहरी खाई में गिरने से इटावा निवासी युवक की मौत, स्थानीय युवकों और पुलिसकर्मी ने दिखाई बहादुरी

Post Comment