×

मनेरा स्टेडियम में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन

मनेरा स्टेडियम में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन

उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

अंडर-14 बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यमुनोत्री विधानसभा द्वितीय और धनोल्टी विधानसभा तृतीय स्थान पर रही।

बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में धनोल्टी विधानसभा प्रथम, पुरोला द्वितीय और टिहरी तृतीय स्थान पर रही। वहीं, खो-खो बालिका वर्ग में टिहरी विधानसभा ने प्रथम, प्रतापनगर ने द्वितीय और पुरोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में गंगोत्री विधानसभा ने घनसाली को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। घनसाली द्वितीय और धनोल्टी तृतीय स्थान पर रही।

समापन समारोह में नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Post Comment