लच्छीवाला नेचर पार्क में वाइल्ड समर कार्निवल की शुरुआत, रोमांच और प्रकृति का अनोखा संगम
देहरादून: दून के लच्छीवाला नेचर पार्क में आज से वाइल्ड समर फेस्ट (कार्निवल) का शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन 15 जून तक चलेगा और इसमें हर आयु वर्ग के लोगों के लिए विशेष गतिविधियां रखी गई हैं।
इस समर कार्निवल का उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों को प्रकृति के करीब लाना है। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति के अनुसार, यह फेस्ट प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कार्निवल में एडवेंचर जोन के तहत रॉक क्लाइंबिंग और अन्य साहसिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, प्रकृति पथ पर जंगल के बीच शांतिपूर्ण पैदल भ्रमण का अनुभव भी मिलेगा।
सांग नदी के किनारे जल क्रीड़ा गतिविधियां आयोजित होंगी, जहां लोग बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, इको-क्राफ्ट्स के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल शिल्प बनाने की कला सीखने का भी अवसर मिलेगा।
यह फेस्ट प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन और प्रकृति का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।



Post Comment