×

पीलीभीत हाईवे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौत

पीलीभीत हाईवे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौत

सितारगंज: पीलीभीत हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

घटना बृहस्पतिवार शाम की है, जब गांव गौरीखेड़ा निवासी मो. सुल्तान (24), मो. नाजिम (16), मो. सैफ (15), मो. शादाब (26) और मो. गुलफाम (20) ठेला गाड़ी से उत्तर प्रदेश के मुंडलिया गांव जा रहे थे। तभी मालपुरी गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला गाड़ी पलट गई और सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल सितारगंज उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मो. सुल्तान, मो. नाजिम और मो. शादाब को मृत घोषित कर दिया।

घायल मो. सैफ और मो. गुलफाम की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

गांव में मातम, लोगों में आक्रोश

हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी डंपर चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव रखकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस जांच में जुटी

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post Comment