×

केसी वेणुगोपाल का दो दिवसीय देहरादून दौरा, कांग्रेस को देंगे चुनावी और संगठनात्मक रणनीति का मार्गदर्शन

केसी वेणुगोपाल का दो दिवसीय देहरादून दौरा, कांग्रेस को देंगे चुनावी और संगठनात्मक रणनीति का मार्गदर्शन

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों तथा विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

यह केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड का पहला दौरा है, जिसे प्रदेश कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने उनके स्वागत और बैठकों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो दिनों तक चलने वाली बैठकों में संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर रहेगा।

बैठकों के दौरान वेणुगोपाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे पेपर लीक मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” सहित संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा करेंगे। साथ ही, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर संगठन को और सक्रिय बनाने के सुझाव देंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केसी वेणुगोपाल का यह दौरा पार्टी के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव संगठनात्मक विषयों की समीक्षा करने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत होगा।

Previous post

743 करोड़ रुपये से बनेगा भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन हाईवे, 754 पेड़ों का होगा प्रत्यारोपण

Next post

बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण की हाईकोर्ट के सिटिंग जजों से जांच की मांग, प्रेसवार्ता में भावुक हुए विधायक लखपत सिंह बुटोला

Post Comment