दिनेशपुर में खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
ऊधम सिंह नगर: दिनेशपुर के नेताजीनगर गांव में शुक्रवार देर रात एक खाली प्लॉट से लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने मृतक की पहचान सपन राय (40), पुत्र गुरुपद राय, निवासी वार्ड नंबर-9, दिनेशपुर के रूप में की है। शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।



Post Comment