×

अल्मोड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

अल्मोड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

अल्मोड़ा: जिले के द्वाराहाट तहसील क्षेत्र के भांसी कफलानी गांव स्थित सुंदरखाल जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर द्वाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, बीती शाम कुछ ग्रामीण जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके महिला के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ की, लेकिन अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने और मामले की सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।

Previous post

उत्तराखंड के सभी जिलों में खुलेंगे सुप्रजा केंद्र, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी आयुर्वेद आधारित देखभाल

Next post

कम्युनिटी हॉल का लेआउट नहीं बनने पर विधायक धरने पर बैठे, अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

Post Comment