×

13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 8 अगस्त को होगा सम्मान समारोह

13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 8 अगस्त को होगा सम्मान समारोह

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 अगस्त को हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित समारोह में चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसी कार्यक्रम में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

राज्य सरकार वर्ष 2006 से वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर खेल, समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और किशोरियों को यह सम्मान प्रदान करती आ रही है।

इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 13 महिलाओं का चयन किया गया। वहीं राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए मिले 220 आवेदनों में से 35 कार्यकर्ताओं को सम्मान के लिए चुना गया।

तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 के लिए चयनित महिलाएं

  • उत्तरकाशी: श्वेता बधानी – सामाजिक क्षेत्र
  • अल्मोड़ा: पुष्पा फर्त्याल – संस्कृति एवं कला
  • बागेश्वर: दया दानू – समाज सेवा
  • चमोली: नंदा सती – संगीत
  • चंपावत: रितिका बगोली – पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा
  • देहरादून: नीतू रानी – शिक्षा एवं बहादुरी
  • हरिद्वार: वैशाली शर्मा – समाज सेवा
  • नैनीताल: लतिका – खेल
  • पौड़ी गढ़वाल: प्रियंका पत थपलियाल – खेल, समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण
  • पिथौरागढ़: कलावती देवी – सामाजिक कार्य
  • रुद्रप्रयाग: दुर्गा देवी – समाज सेवा
  • टिहरी गढ़वाल: सरिता कोठियाल – सामाजिक क्षेत्र
  • ऊधम सिंह नगर: पुष्पा देवी – दिव्यांग खेल

यह पुरस्कार उत्तराखंड की उन महिलाओं को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Post Comment