रॉयल राजपूत बनी एडम्स नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन
फाइनल में रॉयल राजपूत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फील्ड सेवन की टीम 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 41 रन ही बना सकी। रॉयल राजपूत ने 13 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन
पहले सेमीफाइनल में फील्ड सेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट खोकर 50 रन बनाए। जवाब में गोल्ज्यू सेवन की टीम 9.1 ओवर में छह विकेट खोकर 39 रन ही बना सकी। फील्ड सेवन ने 11 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल राजपूत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए। जवाब में सेवन स्टार्स की टीम 6.7 ओवर में छह विकेट खोकर 37 रन पर सिमट गई। रॉयल राजपूत ने 70 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विजेता टीम को मिले 35 हजार रुपये
टूर्नामेंट की विजेता रॉयल राजपूत टीम के कप्तान सूरज सिंह ठठोला समेत पूरी टीम को 35 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता फील्ड सेवन के कप्तान ऋषभ कांडपाल और टीम को 17 हजार रुपये और रनरअप ट्रॉफी दी गई।
कंचू जीना को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुकाबलों में अंपायर की भूमिका संजय बिष्ट, त्रिलोक रौतेला और प्रकाश बिष्ट ने निभाई, जबकि युवम वोहरा ने कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बनाए रखा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल रहे। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, नगर उपाध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री दर्शन रावत, पार्षद अर्जुन बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Post Comment