×

बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, बुरी तरह काटा

बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, बुरी तरह काटा

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत हाट के कवाधार गांव में बुधवार को घर के आंगन में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। एक बंदर ने महिला को कई जगह काटकर और नाखूनों से घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है 75 वर्षीय जसुली देवी बुधवार दिन में अपने आंगन में काम कर रही थीं। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। महिला ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो एक बंदर उन पर झपट पड़ा। बंदर ने उनके पैर में घुटने के ऊपर और सिर पर दांत व नाखून से गहरे घाव कर दिए। शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गईं। गांव के पूर्व सैनिक हर सिंह जौरसिया ने बताया कि इससे पहले भी बंदर गांव की नौ महिलाओं को काट चुके हैं। वन विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ बंदर लंबे समय से गांव में घूम रहे हैं जिससे राहगीरों को भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है।

Previous post

गंगोत्री हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, चार की मौत

Next post

रॉन्ग साइड से आई बाइक ने सिलाई मास्टर को कुचला, मौत; बेटे को देखने अस्पताल आए थे नन्हे लाल

Post Comment