×

थराली के पास पातला गांव में घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, अंदर सोए दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे

थराली के पास पातला गांव में घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, अंदर सोए दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे

थराली (चमोली)। कुमाऊं की सीमा से लगे और तहसील थराली के गांव पातला (ताल) में एक घर में शॉर्ट सर्किट हो गया। थराली की तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर घर के अंदर पांच लोग सोए थे।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट लगने से घर के अंदर आग लग गई, जिसमें दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। साथ सोए हुए अन्य तीन लोग झुलस गए। झुलसे हुए तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पटवारी सहित राजस्व विभाग की मौके पर मौजूद है और घटना का जायजा लिया जा रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Previous post

उत्तराखंड के इन तीन जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने दी हिमस्खलन की चेतावनी

Next post

महिला दिवस से एक दिन पहले: आगरा में बहनों से छेड़छाड़, भाई को पीटा…बाजार जा रही विवाहिता का खींचा दुपट्टा

Post Comment