यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण बंद
उत्तराखंड। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे चौथे दिन भी बंद है। हाईवे पर जगह-जगह सड़क धंसने और चट्टानी मलबा व बोल्डर आने के कारण वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। ईई मनोज रावत ने बताया कि बार-बार कटाव और मलबे के आने के बावजूद मार्ग को दुरुस्त करने का प्रयास जारी है।
इसी तरह, गंगोत्री हाईवे भी नलूणा के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। सिंचाई विभाग के ईई पन्नी लाल ने बताया कि अत्यधिक मलबा और यमुना नदी के मुहाने पर निकासी प्रभावित होने से यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है। मशीनरी तैनात कर मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार स्लाइडिंग के कारण समय लग रहा है।



Post Comment