मुख्यमंत्री धामी ने आवासीय परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने आवासीय परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई तथा प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous post

देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने परेड की सलामी ली, विभिन्न विभागों की झांकियां बनीं आकर्षण

Next post

आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और डॉ. सदानंद दाते समेत नौ अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Post Comment