अल्मोड़ा: वृद्ध जागेश्वर मार्ग पर भारी भूस्खलन, कई गांवों का संपर्क कटा
अल्मोड़ा। वृद्ध जागेश्वर मंदिर से करीब चार किलोमीटर पहले भारी भूस्खलन होने से मोटर मार्ग बंद हो गया है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने का काम भी प्रभावित हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर काम कर रही जेसीबी मशीन को रोकना पड़ा। मार्ग बंद होने से वृद्ध जागेश्वर मंदिर समेत आसपास के कई गांवों का सड़क संपर्क कट गया है।
भूस्खलन के कारण शौकियाथल, जौबांज, थिकलना, एरखान, जाटुरी, झिरकोट, बोड़ा, निस्नेली और त्रिनेली समेत कई गांवों के ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। वहीं, वृद्ध जागेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने का कार्य जोखिम भरा बना हुआ है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
60 से 70 मीटर क्षेत्र में हुआ भूस्खलन
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
भनोली की तहसीलदार ज्योति धपवाल ने बताया कि मोटर मार्ग पर करीब 60 से 70 मीटर क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग और पुलिस को दे दी गई है। मार्ग को सुचारु करने के लिए टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच रही है।
पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोकी
जागेश्वर पुलिस चौकी पर पुलिस टीम तैनात की गई है। पुलिसकर्मी वाहन चालकों को भूस्खलन प्रभावित मार्ग पर जाने से रोक रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण फिलहाल सड़क खोलने में चुनौती बनी हुई है।




Post Comment