×

हरिद्वार: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

हरिद्वार: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र की वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतकों की पहचान ऋषि और वर्षा के रूप में हुई है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। मामले की जांच जारी है और घटनाक्रम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद कॉलोनी में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

Post Comment