टनकपुर में बाइकों की टक्कर, मां-बेटी समेत तीन लोग घायल
चंपावत। चंपावत जिले के टनकपुर में ककराली गेट हाईवे पर सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, फागपुर निवासी संगीता (26) अपनी पांच वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ वार्ड-4 निवासी कुमार (पुत्र मुकेश) के साथ बाइक पर जा रही थीं। सुबह करीब 11 बजे सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर नौनिहाल सिंह के अनुसार, घायल कुमार को अन्य दोनों की तुलना में अधिक चोटें आई हैं।
अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।



Post Comment