×

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलते मौसम के कारण कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Post Comment