×

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत से परिवार में मातम

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत से परिवार में मातम

अल्मोड़ा: सल्ट क्षेत्र के महरौली-चित्तौड़खाल मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। हादसा रूडोली गांव के पास हुआ, जहां अनियंत्रित होकर डंपर गहरी खाई में जा गिरा।

रात करीब 11:30 बजे पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से देवायल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राकेश चंद्र उर्फ जग्गु (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त रेखाड़ी, निवासी ग्राम बसोली, विकासखंड सल्ट, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा सहित अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राकेश चंद्र अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी वृद्ध मां के साथ रहता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Previous post

उत्तराखंड दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद युवाओं से किया संवाद

Next post

उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो तीर्थयात्रियों की मौत, तीन घायल

Post Comment