×

मानसून में जरुर घूमने जाएं टैगोर हिल, जानें इसकी खासियत

मानसून में जरुर घूमने जाएं टैगोर हिल, जानें इसकी खासियत

झारखंड में घूमने के लिए कई सुंदर जगहें हैं। झारखंड भारत का प्रमुख राज्य में से एक है। यह राज्य बेहद लोकप्रिय है। झारखंड में सबसे सुंदर और आकर्षित घने जंगलों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध माना जाता है। इसे वनों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड पहले बिहार में था, जिसे अलग किया गया था। इस राज्य में अलग-अलग स्थलों की खूबसूरती देखने को मिलती है। वहींस इसकी राजधानी रांची की खूबसूरती भी खूब प्रचलित है। इस लेख में हम आपको झारखंड की राजधानी में मौजूद टैगोर हिल्स की खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं।

टैगोर हिल रांची शहर के किस हिस्से मौजूद है। यह बहुत ही खूबसूरत हिल्स रांची में टैगोर हिल अल्बर्ट एक्का चौक से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। समुद्र तल से करीब 300 फीट की ऊंचाई पर मौजूद टैगोर हिल को रांची शहर के आसपास स्थित सबसे ऊंची चोटी माना जाता है, जहां हर समय आपको पर्यटक घूमने हुए दिखाई दे देंगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस हिल की सबसे बड़ी खासियत जानने के बाद यकीनन आप भी घूमने पर मजबूर हो जाएंगे। टैगोर हिल की सबसे ऊंची चोटी से रांची शहर का आधा नजारा दिखाई देता है। यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत नजारा दिखाई देता है। यहां खूबसूरत नजारा देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। टैगोर हिल की चोटी से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर एक प्राचीन मंदिर भी मौजूद है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। मानसून में इस हिल की खूबसूरती चरम पर होती है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह जगह ट्रेकिंग के लिए भी काफी फेमस है। लेकिन, यहां की ट्रेकिंग अधिक लंबी नहीं है, लेकिन हिल्स की सबसे ऊंची चोटी तक पहुंचने के लिए 1-2 किमी की ट्रेकिंग करनी पड़ती है।

Previous post

गहरी नींद में हमेशा के लिए सो गए आठ लोग, शव देख सभी का कलेजा भर आया, ऐसा था हरदोई का हादसा

Next post

उफ…ये गर्मी: जून में 121 साल बाद 42 डिग्री पार पहुंचा देहरादून का तापमान, अगले दो दिन भी राहत के आसार नहीं

Post Comment