महिलाओं ने महासू देवता मंदिर में चढ़ाई चांदी से बनी कुरोई
धिरोई (देहरादून)। ब्लॉक क्षेत्र के धिरोई गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को लक्सयार स्थित महासू देवता मंदिर में चांदी से बनी कुरोई भेंट की। उन्होंने देवता से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचीं और लोकगीतों पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल, रघुवीर सिंह तोमर, चमन सिंह तोमर, संदीप तोमर, रमेश नौटियाल, वीरेंद्र सिंह तोमर, रणवीर सिंह तोमर, युद्धवीर सिंह, अनुज नौटियाल, सुरेंद्र नौटियाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Post Comment