×

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: अल्मोड़ा और बागेश्वर में आज पड़ेगा वोट, 4.35 लाख मतदाता 3,377 प्रत्याशियों की किस्मत का करेंगे फैसला

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: अल्मोड़ा और बागेश्वर में आज पड़ेगा वोट, 4.35 लाख मतदाता 3,377 प्रत्याशियों की किस्मत का करेंगे फैसला

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों के मतदाता ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डालेंगे। अल्मोड़ा जिले के छह विकासखंडों की 580 ग्राम पंचायतों में 2,31,189 मतदाता कुल 1956 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। वहीं, बागेश्वर जिले में 2,03,930 मतदाता 1421 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।


अल्मोड़ा: छह ब्लॉकों में मतदान

प्रथम चरण में अल्मोड़ा जिले के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया ब्लॉक में चुनाव होंगे।

विकासखंड ग्राम पंचायत मतदाता
ताकुला 89 44,102
धौलादेवी 110 58,476
ताड़ीखेत 130 62,342
भैंसियाछाना 53 25,681
लमगड़ा 103 51,825
चौखुटिया 95 41,363
कुल 580 2,31,189

पदवार प्रत्याशी विवरण:

  • ग्राम प्रधान: 4128 पदों के लिए केवल 28 प्रत्याशी मैदान में
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य: 211 पदों पर 608 प्रत्याशी
  • जिला पंचायत सदस्य: 23 सीटों पर 78 उम्मीदवार

बागेश्वर: 1421 प्रत्याशी मैदान में

बृहस्पतिवार को बागेश्वर जिले में भी पंचायत चुनाव के तहत वोटिंग होगी। यहां 2,03,930 मतदाता 1421 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मतदाता विवरण:

ब्लॉक पुरुष महिला कुल मतदाता
बागेश्वर 39,998 35,943 77,941
गरुड़ 29,469 28,440 57,909
कपकोट 35,092 32,988 68,080
कुल 1,04,559 99,371 2,03,930

ग्राम प्रधान पद विवरण:

ब्लॉक कुल पद निर्विरोध प्रत्याशी
बागेश्वर 182 34 421
कपकोट 122 15 323
गरुड़ 101 17 236

क्षेत्र पंचायत सदस्य:

ब्लॉक कुल पद निर्विरोध प्रत्याशी
बागेश्वर 40 4 127
कपकोट 40 4 107
गरुड़ 40 5 95

जिला पंचायत सदस्य:

  • कुल 19 पदों में से 1 पर (चौंरा सीट) विशाखा खेतवाल निर्विरोध चयनित।
  • शेष 18 सीटों पर मतदान होगा।

संवेदनशील बूथ और सुरक्षा व्यवस्था

  • संवेदनशील बूथ: 138
  • अतिसंवेदनशील बूथ: 60
  • पोलिंग केंद्र: 405
  • मतदेय स्थल: 461
  • पोलिंग पार्टियां: 509
  • कर्मचारी नियुक्त: 2545
  • जिला 15 जोनल और 61 सेक्टर में बांटा गया है।

 

Post Comment