चट्टान गिरने से नीलकंठ मार्ग बाधित, दो लापता, दो घायल
ऋषिकेश । बुधवार सुबह ऋषिकेश लक्ष्मण झूला के पास गरुड़ चट्टी पुल से आगे नीलकंठ मार्ग पर चट्टान गिरने से करीब 30 मीटर सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। एक ट्रक के मलबे में दबने या नदी में गिरने की आशंका है। हादसे में दो लोग लापता हैं, जबकि दो घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। मौके पर जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य और एसडीआरएफ की सर्च ऑपरेशन जारी है।



Post Comment