×

नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली रवाना, नई जिम्मेदारी मिलने पर हरक सिंह का बयान सामने आया

नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली रवाना, नई जिम्मेदारी मिलने पर हरक सिंह का बयान सामने आया

देहरादून:
उत्तराखंड कांग्रेस में हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

गणेश गोदियाल ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। हरीश रावत ने मिठाई खिलाकर गोदियाल को नई जिम्मेदारी की बधाई दी और प्रदेश संगठन में एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

गोदियाल ने इसके बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से भी भेंट की। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को सशक्त स्थिति में लाने के लिए सहयोग मांगा।

इसी बीच पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी अपने नए दायित्व को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेतृत्व ने मुझे चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी दी है, वह मेरे लिए सम्मान और गर्व का क्षण है। प्रदेश की जनता के विश्वास और स्नेह से ही यह संभव हुआ है। हम सभी मिलकर कांग्रेस के विचार, नीतियों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।”

कांग्रेस की इस नई टीम से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए।

 

Previous post

नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली रवाना, नई जिम्मेदारी मिलने पर हरक सिंह का बयान सामने आया

Next post

25 गाड़ियों में देहरादून पहुंचे 100 अफसर, ताबड़तोड़ छापेमारी से कारोबारियों में मची अफरातफरी

Post Comment