भाजपा की महिला चौपाल में महिलाओं को बजट की योजनाओं की दी गई जानकारी

भाजपा की महिला चौपाल में महिलाओं को बजट की योजनाओं की दी गई जानकारी

उत्तरकाशी।
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के बड़कोट में महिला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट की विस्तार से जानकारी दी गई, विशेष रूप से महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों पर चर्चा की गई।

बुधवार को आयोजित इस महिला चौपाल का शुभारंभ भाजपा गढ़वाल सह-संयोजक विनीता रावत ने किया। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में महिलाओं के सशक्तीकरण और कल्याण के लिए कई विशेष योजनाओं का प्रावधान किया गया है। बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगारपरक योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। चौपाल में मौजूद महिलाओं ने बजट से जुड़ी जानकारियों को उपयोगी बताया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी, किरन रावत तथा पूर्व जिलाध्यक्ष आनंदी राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post

बाराकोट मार्ग पर वाहनों की कमी से यात्री परेशान, ठंड में घंटों करना पड़ा इंतजार

Next post

दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर बिलकोट गांव पहुंचा हाथी, पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

Post Comment