×

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 9–10 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 9–10 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में मौसम साफ हुआ है। धूप निकलने से पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिली है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। गुरुवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

आंकड़ों के अनुसार, देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आगामी पूर्वानुमान के अनुसार 7 और 8 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 9 और 10 फरवरी को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

Previous post

दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर बिलकोट गांव पहुंचा हाथी, पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

Next post

प्रदेश के 452 मदरसों के बच्चे जुड़ेंगे शिक्षा की मुख्यधारा से, लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड

Post Comment