ऋषिकेश में बजरंग सेतु दो दिन रहेगा बंद

ऋषिकेश में बजरंग सेतु दो दिन रहेगा बंद

ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में स्थित नवनिर्मित बजरंग सेतु पर 24 और 25 मार्च को आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा पुल को आम जनता के लिए खोलने से पहले उसकी भार क्षमता (लोड टेस्टिंग) की जांच की जाएगी। इसी कारण इन दो दिनों के लिए पुल पर यातायात रोक दिया गया है।

लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल के अनुसार, यह परीक्षण सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है, ताकि भविष्य में लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Post Comment