बेस अस्पताल में लाइन में खड़े मरीज की मौत, लापरवाही पर भड़का आक्रोश
बेस अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में खड़े एक मरीज की अचानक मौत हो गई, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय पार्षद और अन्य नागरिकों ने इस घटना को सिस्टम की लापरवाही बताते हुए विरोध जताया। उनका कहना है कि अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।
लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।



Post Comment