×

भत्तों के भुगतान में देरी पर फार्मासिस्टों का विरोध, काला फीता बांधकर जताई नाराजगी

भत्तों के भुगतान में देरी पर फार्मासिस्टों का विरोध, काला फीता बांधकर जताई नाराजगी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में चारधाम यात्रा ड्यूटी करने वाले फार्मेसी अधिकारियों ने लंबित भत्तों के भुगतान न होने पर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज फार्मासिस्टों ने सोमवार को काला फीता बांधकर अपनी असहमति जताई।

फार्मासिस्टों का कहना है कि बीते वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान ड्यूटी देने के बावजूद उन्हें अब तक यात्रा भत्ता (टीए) और प्रोत्साहन भत्ता नहीं मिला है। इसको लेकर जिला चिकित्सालय में एक बैठक भी आयोजित की गई।

बैठक में वक्ताओं ने मांग की कि लंबित टीए बिलों का जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही, भविष्य में यात्रा ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के लिए भोजन और आवास की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात भी उठाई गई।

प्रदर्शन में कई फार्मेसी अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जा सकता है।

Post Comment