ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट; कई पर्यटक घायल
ऋषिकेश । ऋषिके।श के वीरभद्र रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। होटल की लिफ्ट अचानक खराब होकर पांचवीं मंजिल से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई। हादसे के समय लिफ्ट में कई पर्यटक सवार थे, जिनमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 22 सदस्यीय पर्यटकों का दल ऋषिकेश घूमने आया था। सभी लोग होटल के पांचवीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे। खाना खाने के बाद कुछ पर्यटक लिफ्ट से नीचे लौट रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट की तार टूट गई और लिफ्ट तेजी से नीचे आ गिरी।
हादसे के दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल पर्यटकों ने होटल प्रबंधन पर लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय-समय पर तकनीकी जांच और मरम्मत कराई जाती, तो इस हादसे से बचा जा सकता था।
कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Post Comment