×

एसआईआर ड्यूटी में लापरवाही पर आठ शिक्षकों और कर्मियों का वेतन रोका

एसआईआर ड्यूटी में लापरवाही पर आठ शिक्षकों और कर्मियों का वेतन रोका

देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए आठ शिक्षकों और कर्मियों का जून माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।

यह कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में की गई। एसआईआर-2026 के तहत संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के सहयोग के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया था। हालांकि, निर्धारित ड्यूटी के दौरान उनके अनुपस्थित रहने से निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि निर्वाचन जैसे समयबद्ध और महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों से न केवल चुनावी प्रक्रिया प्रभावित होती है, बल्कि सरकारी कार्यप्रणाली की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ता है।

जिन शिक्षकों और कर्मियों का जून माह का वेतन रोका गया है, उनमें संतोष रमोला, गीता राणा, शोभा जुगरान, नमिता डोभियाल, गुलाब सिंह राणा, अरुण रावत, सोमा शाह और ममता रावत शामिल हैं।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्यों में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से पालन करना होगा तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Previous post

बुधवार सुबह तक बंद रहेगा पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग, बड़े बोल्डर हटाने के लिए कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग

Next post

विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल पर मंडराया संकट, 400 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ा भू-धंसाव और भू-क्षरण

Post Comment