×

चुनावी रणनीति को धार देने देहरादून पहुंचे केसी वेणुगोपाल, दो दिन तक करेंगे संगठनात्मक मंथन

चुनावी रणनीति को धार देने देहरादून पहुंचे केसी वेणुगोपाल, दो दिन तक करेंगे संगठनात्मक मंथन

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। अपने पहले उत्तराखंड दौरे के दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं महानगर अध्यक्षों, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा संगठन के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, वेणुगोपाल 9 और 10 जुलाई को लगातार बैठकों के माध्यम से संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर देंगे। इसके साथ ही जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

बैठकों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, पेपर लीक जैसे मुद्दों तथा पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस नेतृत्व का उद्देश्य चुनाव से पहले जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को अधिक सक्रिय बनाना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केसी वेणुगोपाल का दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन से चुनावी तैयारियों को नई दिशा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठनात्मक मजबूती के साथ कांग्रेस आगामी चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन करेगी।

Previous post

देहरादून में बोले केसी वेणुगोपाल, कहा- उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच की मांग

Next post

बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: विधायक लखपत सिंह बुटोला ने हाईकोर्ट के सिटिंग जजों से जांच कराने की मांग

Post Comment