×

सीएम धामी ने सुनीं समस्याएं: अधिकारियों को निर्देश; जनता से कार्यालयों के चक्कर ना कटवाएं, समय से समाधान करें

सीएम धामी ने सुनीं समस्याएं: अधिकारियों को निर्देश; जनता से कार्यालयों के चक्कर ना कटवाएं, समय से समाधान करें

देहरादून, 24 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जन समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित और सुशासन के सिद्धांत पर काम कर रही है तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और शिकायतकर्ता को समाधान की प्रगति की जानकारी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला या विभागीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए, जबकि उच्च स्तर के निर्णय वाले मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा जाए।

Previous post

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में नरेंद्रनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने पुतला दहन रोका

Next post

ऐसे होगी बाघों की सुरक्षा: राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स, 10 ट्रांजिट सेंटर की कार्रवाई तेज

Post Comment