×

भूस्खलन के कारण कुछ परिवारों को खतरा

भूस्खलन के कारण कुछ परिवारों को खतरा

ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के किमाणा गांव में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव के ऊपर भूस्खलन वाले क्षेत्र में जाकर भी निरीक्षण किया। टीम ने माना की यहां भूस्खलन के कारण कुछ परिवारों को खतरा हो सकता है।दो दिन पहले बारिश के दौरान किमाणा गांव के ऊपर भूस्खलन शुरू हुआ था। बारिश के पानी के साथ भारी मात्रा में मिट्टी गांव में आ गई थी। इससे लोगों के घरों के आस-पास मलबा जमा हो गया और पैदल रास्ते टूट गए। खेतों में मलबा भरने से फसल को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के करीब 20 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने गांव में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। राजस्व निरीक्षक आशीष बिष्ट ने बताया कि गांव के ऊपर भूस्खलन हुआ है। इससे कुछ परिवारों को खतरा हो सकता है। पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, खेतों को भी नुकसान पहुंचा है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियां को दे दी जाएगी।

Previous post

ज्योतिर्मठ भू-धंसाव को लेकर बड़ा फैसला, प्रभावित पुराने घरों का सर्वे शुरू, इसके बाद तय होगा मुआवजा

Next post

गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा में गिरे बोल्डर की चपेट में आकर खाई में गिरा मजदूर, ऐसे निकाला

Post Comment