×

जन्माष्टमी पर महंगाई की मार, फल और फूलों के दाम में उछाल

जन्माष्टमी पर महंगाई की मार, फल और फूलों के दाम में उछाल

काशीपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ के साथ महंगाई का भी सामना करना पड़ेगा। पर्व को लेकर बाजार में फलों और फूलों की मांग बढ़ने के साथ ही इनके दामों में भी तेजी आ गई है। कारोबारियों के मुताबिक खराब मौसम के कारण मंडियों में आवक कम होने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

जन्माष्टमी के लिए काशीपुर के मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है। इसके अलावा लोग घरों में पूजा-अर्चना के लिए फूलों की मालाएं भी खरीद रहे हैं। मांग बढ़ने के कारण फूलों के दाम में 100 से 300 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

फूल कारोबारी राजेश कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिरों और घरों की सजावट व पूजा के लिए करीब 15 से 20 क्विंटल फूलों की खपत होती है। पर्व से एक दिन पहले ही फूलों की मांग तेजी से बढ़ गई, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।

वहीं, जन्माष्टमी के व्रत और पूजा के लिए फलों की खरीदारी भी बढ़ गई है। फल विक्रेता बंटी यादव के अनुसार पर्व पर केला, अमरूद और खीरा की मांग सबसे अधिक रहती है। मांग बढ़ने के चलते फलों के दाम में 10 से 50 रुपये तक की वृद्धि हुई है।

पर्व के चलते बाजार में फल और फूलों की खरीदारी बढ़ने से दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दे रही है। श्रद्धालु बढ़ी कीमतों के बावजूद जन्माष्टमी की तैयारियों के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं।

Post Comment