मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी एमआरआई सुविधा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित की जा चुकी है। मशीन का ट्रायल रन भी पूरा हो गया है, जबकि रेडियोलॉजी विभाग के टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण भी पूरा कराया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, अगले 15 से 20 दिनों में मरीजों की एमआरआई जांच शुरू कर दी जाएगी।
एमआरआई सुविधा शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे न्यूरो, ऑर्थो और कैंसर से संबंधित मरीजों की जांच और उपचार में तेजी आएगी।
आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए एमआरआई जांच निशुल्क होगी, जबकि अन्य मरीजों की जांच सरकारी दरों पर की जाएगी। यह दर निजी लैब की तुलना में करीब आधी होगी।
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अन्य व्यवस्थाओं को भी अपडेट किया जा रहा है। पैथोलॉजी लैब में ऑटो एनालाइजर मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे खून, यूरिन और अन्य सैंपल की जांच रिपोर्ट करीब दो घंटे के भीतर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि एमआरआई सुविधा 15 से 20 दिन में शुरू होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने से जिले के मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों और निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।



Post Comment