×

दून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर बनेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त, तैयार हो रहा मास्टर प्लान

दून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर बनेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त, तैयार हो रहा मास्टर प्लान

देहरादून: उत्तराखंड के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल देहरादूनहरिद्वारऋषिकेश कॉरिडोर को अब स्मार्ट और जाम-मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में कांप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP-2024) की समीक्षा की गई।

इस योजना के तहत तीनों शहरों के बीच करीब 73 किलोमीटर लंबा इलेक्ट्रिक बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (BRTS) विकसित किया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (PRT) और प्रमुख स्थानों तक रोपवे कनेक्टिविटी का भी प्रस्ताव है।

योजना में इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम (ITS), आधुनिक पार्किंग व्यवस्था और बाईपास सड़कों के निर्माण के जरिए ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना रोजाना यात्रा करने वालों के लिए काफी राहतकारी साबित होगी।

साथ ही, कुंभ मेला और कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात प्रबंधन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) के माध्यम से इस कॉरिडोर को देश के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में निर्देश दिए गए कि CMP के सभी प्रस्तावों को मास्टर प्लान में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि भविष्य में यातायात व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाया जा सके।

इसके अलावा, राज्य में निर्माण कार्यों को गति देने के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के पंजीकरण और नवीनीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसका उद्देश्य भवन निर्माण से जुड़ी स्वीकृतियों में देरी को खत्म करना और सुरक्षित निर्माण को बढ़ावा देना है।

Post Comment