उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सहकारिता, बदरीनाथ मास्टर प्लान और पशुपालन से जुड़े कई बड़े फैसले
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों में सहकारिता, पर्यटन, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी अहम घोषणाएं शामिल रहीं।
🔹 मुख्य फैसले:
- सहकारिता विभाग:
- ब्लॉक से राज्य स्तर तक ऑडिट की व्यवस्था लागू।
- इसके लिए उप निबंधक (ऑडिट) का एक नया पद सृजित (लेवल-11) किया गया, जिसे 5 वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा।
- बदरीनाथ मास्टर प्लान:
- धाम के सौंदर्यीकरण कार्यों को मंजूरी।
- दीवारों पर आर्टवर्क (कलात्मक चित्रण) किया जाएगा — आईएसबीटी की दीवारें भी शामिल।
- गाय योजना (पशुपालन विभाग):
- अनुसूचित जातियों को मिलने वाली 90% सब्सिडी वाली गाय योजना को ‘गंगा गाय योजना’ में मर्ज किया गया।
- अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग को भी मिलेगा।
- सामान्य वर्ग को मिलने वाली सब्सिडी की घोषणा अगली कैबिनेट बैठक में होगी।
- पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती:
- 429 रिक्त पदों को भरने की दिशा में निर्णय।
- प्रशिक्षण अवधि दो वर्ष से घटाकर एक वर्ष कर दी गई।
इन फैसलों से राज्य में सहकारी तंत्र को मजबूती, पर्यटन सुविधाओं में सौंदर्य और पशुपालन क्षेत्र में रोजगार को गति मिलने की उम्मीद है।
Post Comment