कारगी कूड़ा मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर निगम कार्यालय पर धरना
देहरादून । देहरादून के कारगी क्षेत्र में कूड़ा मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिसे मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बताया जा रहा है, वह वास्तव में कूड़ा डंपिंग जोन में तब्दील हो चुका है। उनका कहना है कि यहां कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण नहीं हो रहा, जिससे आसपास के इलाकों में गंदगी, बदबू और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि कारगी क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था पारदर्शी और नियमानुसार की जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Post Comment